मनोज पाण्डेय ‘प्रमेय’ जितेन्द्र श्रीवास्तव का प्रिय शब्द है। यह शब्द सिद्धि और साधना की अपेक्षा रखता है। जीवनानुभूति को काव्यानुभूति का विषय बनाती जितेन्द्र की काव्य-मनीषा उन प्रमेयों को सतत् गढ़ने की कोशिश करती जान पड़ती है जो अनछुए हैं, अनसुलझे या अनचिह्ने हैं— किन्हीं अर्थों में उपेक्षित और बहिष्कृत भी। उनकी कविताओं से …
दीपक गिरकर हिंदी के सुपरिचित कथाकार पंकज सुबीर का धार्मिक दंगों की पृष्ठभूमि पर लिखा उपन्यास ‘जिन्हें जुर्म-ए-इश्क़ पे नाज़ था’ इन दिनों काफी चर्चा में है। इस उपन्यास के पूर्व पंकज जी के दो उपन्यास और 5 कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। इस उपन्यास में कथाकार ने धर्म, धार्मिक कट्टरता, सांप्रदायिक दंगों, विघटनकारी और …
अभिषेक कश्यप किस्से-कहानियों के साथ-साथ चित्रों से भी एक सहज लगाव बचपन से रहा है। तब शब्दों से इतना गहरा नाता नहीं बन पाया था लेकिन अब सोचता हूं, छुटपन में ही यह अहसास हो गया था कि अच्छे चित्रों में एक जादू होता है, जो हमारे अंतर्जगत में घटित होता है। अच्छे चित्र हमें …
अनुपमा शर्मा हाल ही के वर्षों से रजा फाउंडेशन ने प्रसिद्ध चित्रकार एवं कलाकार सैयद हैदर रजा की कला एवं हिंदी साहित्य में रुचि एवं साहित्य-समाज के प्रति चिंताओं को ध्यान में रखते हुए, उन चिंताओं एवं विचारों को दिशा देते हुए हिंदी में कुछ नए किस्म की पुस्तकें प्रकाशित करने की पहल की है। …
राजेन्द्र शर्मा इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के निकट गाँव हदिया। इस गाँव में 989 परिवारों वाले कथक बिरादरी का ख़ानदान, जिसके मुखिया ईश्वरी प्रसाद। यह ख़ानदान खेतीबाड़ी और मंदिरों में गायन नर्तन के सहारे अपनी आजीविका जुटाता। इस ख़ानदान की गायन-नर्तन की एक विशिष्ट शैली में धार्मिक कथा के पात्रों के अनुसार लय और शरीर की भाव भंगिमाओं सम्मिलित …
विमल कुमार भारतीय वांग्मय, भाषा और साहित्य के निर्माण में विदेशी विद्वानों का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। सर विलियम जोन्स से लेकर मैक्समूलर और जॉर्ज ग्रियर्सन ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है लेकिन हिंदी साहित्य के जो पाठ्यक्रम बने, उसमें इन तीनों विद्वानों की चर्चा आमतौर पर नहीं है लेकिन जब कोई शोधार्थी …
वीरेंद्र यादव प्रायः ऐसा कम होता है कि कोई कृति तुरंता समय के पार जाकर पाठक को उस टाइम जोन में अवस्थित कर दे जिसमें वह सचमुच जीने को अभिशप्त हो. चंदन पांडे की उपन्यासिका या लंबी कहानी ‘ वैधानिक गल्प’ का पढ़ना कोरोना कैद के पार जाकर उस वास्तविक समय को महसूस करना है, …
मनोज मोहन जयशंकर 1989-2019 के तीस बरसों के अंतराल में पत्रिकाओं में लिखे-छपे गद्य को ‘गोधूलि की इबारतें’ में संकलित किया है। इस गद्य पुस्तक में उनके लिखे सृजनात्मक निबंध, संस्मरण, डायरी और टिप्पणियाँ हैं। उनकी भाषा इतनी संवेदनशील और उसका प्रवाह इतना प्रांजल है कि पूरी पुस्तक को एक साँस में पढ़ लिया जा सकता है। लेखक का स्वयं कहना …
प्रेम शशांक ’’एक कलाकृति कुछ बताती या सिखाती नहीं, वह सिर्फ एक चमत्कारिक रहस्योद्घाटन है— जिसमें एक सत्य की तानाशाही नहीं—अनेक विरोधी-अंतर्विरोधी सत्यों का एक ऐसा यथार्थ उद्घाटित होता है, जो हमारे अपने जीवन के खंडित, बहदवास, विश्रंखलित अनुभवों को एक संगति, एक पैटर्न, एक व्यवस्था देता है।’’—निर्मल वर्मा, (शताब्दी के ढलते वर्षो में) किसी …
दया दीक्षित अभी वे यह चौकडि़या कह ही रहे थे कि इतने में ही रेलवे लाइन की तरफ वाले टोले के कुछ लोग उनके पास आकर रुक गए! लंबे लंबे डग भरके आ रहे इन लोगों के शरीर पसीने से भीगे हुए थे! पिछौरा से मुख और गले का पसीना पोंछता व्यक्ति कहने लगा— फगुवारे …
‘अग्निलीक’ नाटककार-कथाकार हृषीकेश सुलभ का पहला उपन्यास है। राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित यह उपन्यास इनदिनों काफी चर्चा में हैं। प्रस्तुत है उपन्यास का एक बहुत ही रोचक अंश- हृषीकेश सुलभ रेशमा की कोठरी से निकल कर जब बाज़ार की मुख्य सड़क पर आयी गुल बानो, बाज़ार में सन्नाटा था। बिजली की रोशनी थी, पर लोगबाग …
इरा टाक लेखक, चित्रकार और फिल्मकार हैं। वर्तमान में मुंबई रह कर अपनी रचनात्मक यात्रा में लगी हैं। दो काव्य संग्रह – अनछुआ ख़्वाब, मेरे प्रिय, कहानी संग्रह – रात पहेली, नॉवेल – रिस्क @ इश्क़, मूर्ति, ऑडियो नावेल- गुस्ताख इश्क, लाइफ लेसन बुक्स- लाइफ सूत्र और RxLove366, ये काव्य संग्रह कैनवस पर धूप उनकी …
राकेश बिहारी इह शिष्टानुशिष्टानां शिष्टानामपि सर्वथा। वाचामेव प्रसादेन लोकयात्रा प्रवर्तते॥ (इस संसार में शिष्टों अर्थात शब्दशास्त्रियों द्वारा अनुशासित शब्दों एवं उनसे भिन्न अननुशासित शब्दों की सहायता से ही सर्वथा लोक व्यवहार चलता है।) —आचार्य दण्डी उदारीकरण और भूमंडलीकरण के नाम पर नब्बे के दशक में जिन संरचनात्मक समायोजन वाले आर्थिक बदलावों की शुरुआत हुई थी, …
अशोक कुमार पाण्डेय राजकमल प्रकाशन समूह से प्रकाशित अशोक कुमार पांडे की पुस्तक ‘कश्मीर और कश्मीरी पंडित’ काफी चर्चा में है। इसी किताब से एक अंश पुस्तकनामा के पाठकों के लिए — दसवीं सदी आते-आते कश्मीर में राजाओं के पतन से अराजकता का माहौल आम हो गया था। 883 ईसवी में अवन्तिवर्मन की मृत्यु के …














